Shahjahanpur News: भावलखेड़ा में इंद्रपाल, ददरौल में अतुल पाल बने ब्लॉक अध्यक्ष

प्रचार वाहन को रवाना करते अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल व अन्य
ददरौल। अखिल भारतीय पाल महासभा की बैठक बरेली मोड़ स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें ब्लॉक इकाइयों का गठन किया गया। भावलखेड़ा ब्लॉक में इंद्रपाल, ददरौल में अतुल पाल, कांट में मनोज पाल, मदनापुर में पवन पाल, कलान में पप्पू पाल, जलालाबाद में विपिन पाल, सिंधौली में शिशुपाल, पुवायां में शेर सिंह पाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही दस सितंबर को पाल सम्मेलन सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही प्रचार वाहन को रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल ने कहा कि पाल महासभा के सदस्यता अभियान को गांव तक चलाया जाएगा। जिला मंत्री संजय कुमार पाल, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप पाल, विवेक शील पाल, महेंद्र पाल, केशव रामपाल, रामवृक्ष पाल उर्फ टिंकू, रामकुमार पाल आदि मौजूद रहे। संवाद

