Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को किया रवाना

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज भानु देव शर्मा
शाहजहांपुर। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ सितंबर को किया जाएगा। जिसके लिए सोमवार को जिला जज भानुदेव शर्मा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष तिवारी ने बताया कि प्रचार वाहन आठ सितंबर तक जिले के तमाम क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेगा। जिससे अधिक से अधिक लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें।
इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट)-2 अखिलेश कुमार पाठक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 एहसान हुसैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश(ईसी एक्ट)-4 आलोक कुमार शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)-42 अपर्णा त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद प्रिय गौतम, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद

