शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ‘राष्ट्रीय महामंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए’

Connect News 24

'The case filed against the National General Secretary should be withdrawn'

राष्ट्रीय गो रक्षक दल के पदा​धिकारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए। संवाद

राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय महामंत्री पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को दिया।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. यशवंत कुमार मैथिल को गो हत्यारों ने साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाकर संगठन की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। थाना तिलहर में षडयंत्र के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अधिकारियों ने बिना जांच के मुकदमा दर्ज करा दिया। मांग की गई कि ऐसे में तुरंत झूठा मुकदमा वापस लिया जाए।

इस तरह की हरकत करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा की स्थिति में पंचायत कर ठोस कदम उठाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष पदमनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा, राजेश अवस्थी, राजीव, रीना सक्सेना और गोविंद आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button