शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो लखनऊ कूच करेंगे किसान

Connect News 24

Farmers will march to Lucknow if problems are not resolved

पुवायां में तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू टिकैत गुट के पदा​धिका​री

भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपकर किसानों की तमाम समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के साथ काफी संख्या में किसान सोमवार को नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। इसके बाद किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एसएमएस की अनिवार्यता समाप्त करने, मकसूदापुर की बजाज चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाये का भुगतान कराने, छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने, किसानों को नलकूपों और घरों की बिजली निशुल्क देने की मांग की गई।

किसानों ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो 13 सितंबर को वे लोग बंडा मंडी से कंबाइन और ट्रैक्टर लेकर पुवायां तहसील पहुंचेंगे। पुवायां में समाधान नहीं होने पर शाहजहांपुर जिला मुख्यालय और वहां भी सुनवाई नहीं होने पर उसी दिन मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ कूच करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाटव, मुकेश पांडेय, निरंकार सिंह, शिवसरन लाल, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, जय सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button