शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिला दोस्त से मिलने पहुंचे युवक को चोर समझकर पीटा

Connect News 24

– लड़के को बंधक बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी

बंडा। महिला दोस्त से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लड़की के परिजन ने उसे चोर समझकर पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। लड़के को बंधक बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कसबे के एक मोहल्ले के युवक का पड़ोसी गांव की युवती से काफी दिन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उनकी फोन पर बात भी होती थी। रविवार रात करीब एक बजे युवक अपनी महिला दोस्त से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लड़की के परिजन के जागने पर हंगामा हो गया। परिजन ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर काफी पिटाई लगाई।

उसे रस्सी से खंभे में बांधकर खूब पीटा। शोर सुनकर मोहल्ले के कई लोग पहुंच गए। उन्होंने युवक को बंधक बनाकर पिटाई लगाने का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

परिजन ने डाॅयल 112 को सूचना दी। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि मामला थाने तक आया था, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button