शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी बाबूराम (85) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस बाइक सवार को तलाश कर रही है।
बाबूराम रविवार को दिन में करीब तीन बजे पैदल ही गांव के बाहर सब्जी लेने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने पुरैना पुलिया के पास उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक भाग गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। तुरंत ही घायल को सीएचसी पर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। संवाद