शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बहगुल नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव माधौपुर निवासी धर्मपाल (50) की जैतीपुर स्थित बहगुल नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर जाने के लिए बहगुल नदी को पार कर रहा था।

धर्मपाल चार दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में गए थे। वहां रुकने के बाद बहगुल नदी के पारकर अपनी बहन के घर जाने के लिए रविवार सुबह निकले। नदी को पार करने के दौरान अधिक गहराई में जाने पर डूब गए। काफी प्रयास के बाद उनके शव को तलाश कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button