शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर घर आए युवक ने पेड़ से लटककर जान दी

Connect News 24

The young man who came home on Rakshabandhan hanged himself from the tree

आरसी मिशन में अजीत की मौत के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती एफएसएल की टीम

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रेती का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी रामकिशन के पुत्र अजीत (19) का शव खाली पड़े प्लाट में शहतूत के पेड़ से रस्सी के फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। मृतक शराब का आदी बताया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

सोमवार को सुबह अजीत अचानक लापता हो गया। परिजन ने उसकी तलाश शुरू कराई। थोड़ी देर बाद अजीत का शव पास ही में खाली पड़े एक प्लाट के पेड़ के तने में बहन के दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरसी मिशन इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने मुआयना किया।

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य संकलित किए। मृतक के छोटे भाई चमन ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर अजीत हरियाणा से घर लौटा था। उसकी शादी के लिए परिजन लड़की देख रहे थे। भाई ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सका।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button