रामपुर

Rampur News: रजा लाइब्रेरी जारी करेगी लोगो, प्रतियोगिता के जरिये होगा चयन

Connect News 24

रामपुर। रजा लाइब्रेरी के ढाई सौ साल पूरा होने पर लाइब्रेरी की ओर से साल भर के लिए एक लोगो जारी किया जाएगा। इसके लिए लोगो की डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। चयनित लोगो के जरिए ही साल भर के कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोगो डिजाइन करने वाले को लाइब्रेरी के समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए लाइब्रेरी की ओर से आवेदन पत्र जारी किए गए हैं।रामपुर रजा लाइब्रेरी अक्तूबर 2023 से अक्तूबर 2024 तक अपना 250वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए लाइब्रेरी के साथ ही प्रशासनिक अमला भी तैयारी में जुटा है। लाइब्रेरी की ओर से साल भर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने के लिए प्लानिंग हो रही है। 250 साल के मौके पर एक ओर जहां 250 सवालों की प्रतियोगिता होगी। वहीं दूसरी ओर अब लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। स्थापना दिवस समारोह के दौरान लोगो डिजाइन चयन के लिए कमेटी गठित की गई है, जिसमें लोगों एक्सपर्ट को रखा गया है।

लोगो प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग का व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। लोगो डिजाइन के लिए आने वाली प्रविष्टियों का चयन होगा। इसके बाद ही चयनित लोगो साल भर दिखाई देगा। यह लोगो शहर की इमारतों व ऐतिहासिक स्थलों पर भी दिखेगा। लाइब्रेरी में होने वाले कार्यक्रम में भी लोगो का प्रदर्शन रहेगा।

20 तक आवेदन पत्र के साथ देना होगा लोगो

रजा लाइब्रेरी की ओर से आयोजित लोगो चयनित प्रतियोगिता के आवेदन पत्र 20 सितंबर तक लाइब्रेरी में जमा किए जा सकेंगे। लाइब्रेरी के मीडिया प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि 20 सितंबर के बाद चयन कमेटी अपना कार्य करेगी।

सात अक्तूबर को जारी होगा लोगो

रजा लाइब्रेरी सात अक्तूबर को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ही स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का लोगो जारी करेगा। इसके लिए लाइब्रेरी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button