रामपुर

Rampur News: राजकीय डिग्री कॉलेजों में अब स्नातक की 30 सीटें ही खाली

Connect News 24

रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम चरणाें में हैं। जिले के चार राजकीय डिग्री कॉलेजों में अब स्नातक में 30 सीटें ही खाली बची हैं।

जिले के चारों राजकीय डिग्री कॉलेजों मेें स्नातक की 3650 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया दो माह से चल रही है। मेरिट के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले हुए। इसके बाद भी 30 अगस्त तक कॉलेजों में सभी सीटों को नहीं भरा जा सका। विश्वविद्यालय ने सीटों को भरने के लिए छात्र-छात्राओं को फिर से मौका देते हुए 10 सितंबर तक दाखिले की तारीख निर्धारित की है।

कॉलेज में छात्र-छात्राएं दाखिला लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बिलासपुर और स्वार के राजकीय डिग्री कॉलेजों में सभी सीटें भर गई है। वहीं शहर के रजा व महिला डिग्री कॉलेज में बीए व बीएससी में 30 सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में दोनों कॉलेजों में सीटों को भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों के पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले हो रहे हैं। 10 सितंबर के बाद छात्र-छात्राओं को दाखिले का मौका नहीं मिलेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button