रामपुर

Rampur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

Connect News 24

रामपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नौ सितंबर को निकाले जाने वाली शोभायात्रा को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास जिले भर में शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जन्माष्टमी पर मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हरिहर मंडल (मंदिर) पुरानागंज के तत्वावधान में नौ सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि शोभा यात्रा में कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से शोभायात्रा के अग्रभाग में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जगमोहन गुप्ता, शोभायात्रा के पीछे भाग में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार विमल, शोभायात्रा के मध्य भाग में नायब तहसीलदार सदर शिवप्रकाश सरोज एवं जामा मस्जिद क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तहसीलदार सदर विजय प्रकाश मिश्रा उत्तरदायी रहेंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मजिस्ट्रेटों के साथ एक-एक क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति करते हुए शोभायात्रा में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखें जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल महिला सुरक्षाकर्मी सहित तैनात करना सुनिश्चित करने को कहा है। डीएम ने अधीक्षण अभियन्ता को शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग की समय से पूर्व सफाई कराना सुनिश्चित करें। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) शोभा यात्रा के पर्यवेक्षक एवं सम्पूर्ण जनपद की कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य बनाए रखने हेतु प्रभारी रहेंगे।

जन्माष्मी को लेकर खोला गया कंट्रोल रूम

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के अनुसार पर्व के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय एवं संवाद हेतु जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका मोबाइल नम्बर-7247833311, 9068302632, 0595-2350404 एवं व्हाट्सएप नम्बर-9045299525 है। कंट्रोल रूम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी खौद डॉ. विवेक कुमार की ड्यूटी लगाई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button