बरेली

Bareilly News: फिजियोथेरेपिस्ट ने दो साल तक छात्रा से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Connect News 24

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट ने नाबालिग छात्रा को क्लीनिक और घर में रखकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई तो पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

विशारतगंज थाना क्षेत्र का शख्स इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किराये पर रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी लोगों के घरों में चौका-बर्तन करती है। मजदूर की 17 वर्षीय बेटी इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। मजदूर का परिवार जिस मकान में रहता है, उसी में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नयन सिंह रहता है। नयन सिंह का क्लीनिक कर्मचारीनगर में है। मजदूर के मुताबिक दो साल पहले उन लोगों के काम पर जाने के बाद नयन सिंह ने उनकी बेटी को फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए। फिर क्लीनिक पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

एक दिन परिजनों के लौटने पर छात्रा घर पर मिली तो स्कूल न जाने की वजह पूछी। तब किशोरी ने रोते हुए आपबीती सुनाई। परिजनों ने नयन सिंह से पूछा तो उसने बताया कि वह छात्रा को पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों पर समझौता करने का दबाव भी बनाया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा के पिता ने नयन सिंह पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। छात्रा अब भी नाबालिग है। पुलिस आरोपी को जेल भेजेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button