बरेली

Bareilly News: एक डॉक्टर के सहारे 400 मरीज

Connect News 24

शेरगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष यहां डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। मंगलवार को ओपीडी में सिर्फ एक डॉक्टर बैठे जबकि 410 मरीज यहां इलाज कराने पहुंचे।

बैरमनगर, नगरिया कला, रम्पुरा, मुगई काजियान, इस्लामपुर सहित ब्लॉक क्षेत्र के करीब 100 गांवों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में डॉक्टर के 10 पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनाती सिर्फ दो की है। इन दो लोगों के पास ही ओपीडी करने के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने की जिम्मेदारी है। इस वजह से पूरा समय डॉक्टर ओपीडी में बैठ ही नहीं पाते। सीट पर डॉक्टर न होने की वजह से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है।

सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। वार्ड में लगे पंखे नहीं चलते। भीषण गर्मी में मरीज बेहाल होते रहते हैं। भर्ती मरीजों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद जनरेटर भी नहीं चलाया जाता। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यहां चार सफाई कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए मगर सिर्फ एक ही सफाई कर्मचारी तैनात है।

वर्जन:

डॉक्टरों की कमी के बारे में विभाग को लिखा गया है। जल्द नई तैनाती होने की उम्मीद है। सफाई व्यवस्था ठीक कराई जाएगी। – गजेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button