बरेली
Bareilly: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की फर्जी आईडी बनाकर मांगे रुपये, ठगों ने मैसेज भेजकर मांगी थी मदद

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनकी फ्रेंडलिस्ट में शामिल लोगों से रुपये मांगे गए। मंगलवार को कई लोगों के पास फेसबुक मैसेंजर में मैसेज पहुंचा कि 20 हजार रुपये की जरूरत है।
आईडी पर मंत्री धर्मपाल सिंह का नाम व फोटो देखकर उनके परिचित चौंक गए। सभी को समझ आ गया कि यह साइबर ठगों की कारस्तानी है। कुछ लोगों ने ठगों से मसखरी के लिहाज से कुछ देर चैटिंग भी की। बाद में दूसरे परिचितों को इस बारे में मैसेज भेजकर आगाह भी किया। दोस्तों को स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि ठगी के शिकार न हो जाएं।



