बरेली

Bareilly News: अक्तूबर में होगा सपा का प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश-शिवपाल समेत कई नेता आएंगे

Connect News 24

SP's training camp will be held in October, many leaders including Akhilesh-Shivpal will come

तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा

शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले ही सपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव शिवपाल यादव समेत कई बड़े नेता संगठन को धार देने व समाजवादी विचारधारा को समझाने के लिए आएंगे। हाईकमान से अनुमति मिलने के बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल की तलाश शुरू कर दी है।

मिशन-2024 को लेकर सपा ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। संगठन से लोगों को जोड़ने और उनकी समस्याओं से रूबरू होने के लिए राष्ट्रीय नेता खुद जिलास्तर पर जाकर समस्याएं सुन रहे हैं। इसी क्रम में अक्तूबर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का अगले माह आयोजन होगा। कार्यक्रम के लिए प्रदेश नेतृत्व से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच हजार लोग कार्यक्रम में रहेंगे

जिले में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही सपा के शिविर में पांच हजार लोग शामिल होंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि पार्टी के कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा को समझें और लोकसभा चुनाव में पूरी तन्मयता से जुटकर प्रत्याशी को जिताएं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव से कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो गई। वह दो दिन यहां पर रहेंगे। शुभारंभ व समापन दोनों में उनके रहने की संभावना है। – तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button