शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सड़कों की हालत खराब होने से लग रहा जाम

Connect News 24

Traffic jam due to bad condition of roads

कच्चा कटरा से कनौजिया अस्पताल रोड पर लगा जाम

शाहजहांपुर। शहर की सड़कों पर चलना दूभर है। सीवर लाइन डालने के चलते शायद ही ऐसी कोई सड़क हो जो कि उखड़ी न हो। इस वजह से शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

खिरनीबाग चौराहा से अंटा चौराहा होते हुए बेरी चौकी तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। इस सड़क को सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया था। इसके बाद मिट्टी और पत्थर डालकर गड्ढे पाट दिए गए। तीन-चार महीने से ज्यादा का समय होने के बाद भी अब तक सड़क पर डामर नहीं डाला गया है। मंगलवार को बेरी चौकी के पास सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई का काम चल रहा था। इसके चलते इस मार्ग पर जाम लगता रहा। पुलिस भी जाम के वक्त नजर नहीं आती है।

इसी तरह से कच्चा कटरा से कनौजिया अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग की सड़क भी खोदी गई थी। सड़क को फिर से पुरानी स्थिति में नहीं लाया गया है। इस मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल व क्लीनिक संचालकों के सामने वाहन खड़े रहते हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। मालखाना मोड़ से घंटाघर की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी जाम की स्थिति रहती है। सीतापुर अस्पताल के पास वाहन जाम में फंसते हैं।

उधर, लाल इमली चौराहा-ईदगाह रोड का भी यही हाल रहा। इस तरह से पूरे शहर में सड़कों की हालात खराब होने से लोग जाम की समस्या से परेशान होते रहे।

शहर की सड़कें ठीक कराए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा, ताकि बजट मिल सके। इसके बाद सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य करवाया जाएगा। – संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त, शाहजहांपुर

कच्चा कटरा से कनौजिया अस्पताल रोड पर लगा जाम

कच्चा कटरा से कनौजिया अस्पताल रोड पर लगा जाम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button