बदायूं

UP News: बकरी का दूध 100 रुपये प्रति लीटर के पार, 20 दिन में दोगुनी हुई कीमत; ये है कारण

Connect News 24

goat milk price rises to Rs 100 per liter amid fever outbreak in Budaun

बकरी का दूध निकालता युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में पिछले कई दिनों से बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद लोग देशी नुस्खे आजमाने लग गए हैं। ऐसे ही नुस्खों में खासकर डेंगू के दौरान बकरी के दूध के इस्तेमाल का शोर मचा तो उसकी डिमांड बढ़ गई। जिससे बकरी के दूध की कीमत दोगुनी हो गई। उझानी इलाके में बकरी का दूध 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

बकरी का दूध करीब 20 दिन पहले तक 50 रुपया प्रति लीटर के रेट से आसानी से उपलब्ध हो जाता था। उझानी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी तो बकरी के दूध की मांग भी बढ़ने लगी। यहां रेलवे स्टेशन और बकरियों वाले नखासे, बहादुरगंज मोहल्ला समेत गंजशहीदा में बकरी का दूध करने के लिए मरीजों के परिजन पहुंच जाते हैं। 

ये भी पढ़ें– दिल्ली की लड़की से दुष्कर्म: बदायूं के होटल में अपनी टीम के साथ ठहरी थी पीड़िता, स्टाफ पर लगाया आरोप

रेलवे स्टेशन पर दूध गहाई कराते मिले गांव अढौली निवासी चंद्रवीर ने बताया कि उसके पास 25 से अधिक बकरियां हैं। इनमें डेढ़ दर्जन दूध दे रही हैं, लेकिन पिछले दिनों डिमांड बढ़ी तो खरीदार बढ़ते गए। इन दिनों चाय और अन्य तरीके से घरेलू इस्तेमाल की बजाय लोग उसे दवा के रूप में प्रयोग करने का ले जा रहे हैं। हालांकि चिकित्सक इस तरह का कोई दावा नहीं करते हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button