भाजपा को झटका: यहां जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत, नहीं चला ‘कमल’ का जादू

परिजनों के साथ विजयी प्रत्याशी जसविंदर कौर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बहेड़ी के वार्ड-16 जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को 1258 वोटों से हराया। शुक्रवार दोपहर को उपचुनाव के नतीजों की घोषणा की गई।
जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने 8611 वोट प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। उनकी प्रतिदंदी भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को 7353 वोट मिले। इस तरह जसविंदर ने 1258 वोटों से जीत हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी दीक्षा गंगवार को 3964 वोट मिले, जबकि कलावती मौर्य के खाते में 1163 वोट आए।
ये भी पढ़ें- UP: कैफे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा, होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया सरगना युवती का नाम

