पीलीभीत

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के दो खंभे गिरे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST

Two pillars of high tension line fell due to tractor-trolley collision

घुघचांई में ट्रांफार्मर सहित ट्रँक्टर ट्रॉली पर गिरे बिजली के खंभे ।

पूरनपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हाईटेेंशन लाइन के दो खंभे गिर गए। ट्राॅली में 30 से अधिक लोग सवार थे। गनीमत रही घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी। इससे बड़ा हादसा बच गया। खंभों के तार समेत ट्रॉली पर गिरने से उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई थी।

घटना बुधवार देर शाम की है। गांव बलरामपुर के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली से रिश्तेदारी से पूरनपुर की ओर से लौट रहे थे। घुंघचाई में पेट्रोल पंप के पास 11 केवीए लाइन के खंंभों से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। दो खंभे बिजली लाइन समेत ट्रैक्टर-ट्राॅली पर आ गिरे। गनीमत रही कि उस वक्त बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इंस्पेक्टर घुंघचाई रामसेवक ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एसडीओ (बिजली) प्रवीन कन्नौजिया ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के टकराने से औद्योगिक क्षेत्र की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button