बरेली

खुलासा: बहन से छेड़छाड़ के बदले में युवक की हत्या, भाई ने गैंगस्टर के साथ मिलकर की थी वारदात; गिरफ्तार

Connect News 24

Police revealed Pradeep murder case and arrested two accused in Bareilly

एसपी सिटी ने किया हत्या के मामले में खुलासा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान बहन से हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए भाई ने युवक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को खुलासा किया। खुलासे के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बिथरी थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में बृहस्पतिवार सुबह प्रदीप नाम के युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। प्रदीप की बनियान से उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। प्रदीप के परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिथरी थाना पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से जानकारी जुटाकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। 

ये भी पढे़ं- भाजपा को झटका: यहां जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत, नहीं चला ‘कमल’ का जादू

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button