शाहजहाँपुर

पंचायत उपचुनाव के नतीजे: शाहजहांपुर में रेखा देवी ने जीता प्रधानी का चुनाव, विमलेश निर्विरोध चुने गए

Connect News 24

panchayat by election results declares in shahjahanpur

नवनिर्वाचित प्रधान रेखी देवी को प्रमाणपत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुरगवां में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में मलिक पांडेय की पत्नी रेखा देवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद सिंह की पत्नी शिमला देवी को 87 मतों से हराया। शुक्रवार को ब्लाक परिसर में हुई मतगणना के दौरान सीओ अजय राय, तहसीलदार पैगाम हैदर के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। आरओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि कुल पड़े 1262 वोट में से दस वोट निरस्त घोषित हुए, जबकि विजयी रेखा देवी को 655 व दूसरे नंबर पर रहीं शिमला देवी को 568 वोट मिले। खास बात यह कि प्रधान पद के प्रत्याशी आवेंद्र सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। 

बजीरपुर से विमलेश निर्विरोध चुने गए

मतगणना के बाद आरओ ने रेखा देवी के अलावा दूसरी ग्राम पंचायत बजीरपुर से निर्विरोध चुनाव जीते विमलेश कुशवाहा को प्रमाण पत्र सौंपे। रेखा देवी की जीत पर उनके समर्थक वीरेंद्र सिंह, राकेश सिंह बहुगुणा, विजय पांडेय, अशोक पांडेय, ऋषिकांत पांडेय, निर्भय सिंह, रविकांत पांडेय आदि समर्थकों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। बता दें कि रेखा देवी पूर्व प्रधान शीतला देवी की पुत्रवधू हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button