बरेली

Bareilly News: शोभायात्रा के वक्त चार गलियों में मोड़े जाएंगे जायरीन

Connect News 24

बरेली। आला हजरत उर्स का आगाज और गंगा महारानी शोभायात्रा एक ही दिन होने से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उर्स और शोभायात्रा आयोजन समिति के लोगों से समन्वय के बाद पुलिस-प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान चार गलियों को केवल जायरीन के लिए खोले जाने का निर्णय लिया है।

आला हजरत का उर्स 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसी दिन गंगा महारानी की शोभायात्रा भी है। दोनों ही आयोजन कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर से संबंधित हैं। दोनों आयोजनों का बिहारीपुर से मलूकपुर का करीब डेढ़ किमी का रूट भी एक है। हालांकि सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए दोनों पक्ष एक-दूसरे के आयोजन में व्यवस्थागत सहयोग दे रहे हैं। समय प्रबंधन और बिहारीपुर की गलियों में ट्रैफिक मोड़कर पुलिस प्रशासन ने दोनों कार्यक्रम सुचारु रूप से कराने का प्लान बनाया है।

खुली रहेगी मलूकपुर रोड

सीओ प्रथम श्वेता यादव ने बताया कि शोभायात्रा रात 10 बजे के बाद बिहारीपुर ढाल से होकर मलूकपुर की ओर निकलेगी। इससे पहले सभी जुलूस दिन में ही दरगाह आला हजरत आ जाएंगे। दरगाह प्रबंधन के लोग इन जुलूसों को लेकर रात नौ बजे तक उर्स स्थल इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड जाते हैं। इस बार प्रबंधन ने फैसला लिया है कि 7:30 बजे तक जुलूस इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड पहुंच जाएंगे। इसके बाद मलूकपुर के मुख्य मार्ग को यात्रा की वापसी के लिए रखा जाएगा। शेष जायरीन या जुलूस से जुड़े लोग अगर इस्लामिया की ओर जाना चाहेंगे तो उनके लिए चार गलियों की व्यवस्था की गई है। इससे दोनों ही कार्यक्रम सुचारु रूप से हो जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button