रामपुर

Rampur News: रामपुर में डेंगू के तीन और मरीज मिले

Connect News 24

रामपुर। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को तीन और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 20 मामले सामने आ चुके हैं। 23 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।

चमरौआ ब्लॉक के गांव मंसूरपुर में बुखार के 118 रोगियों की जांच की गई। इनमें 56 लोगों की किट से डेंगू की जांच की गई। जिसमें महिला अमीरन पत्नी अनवर उम्र 50 वर्ष, डेंगू पॉजीटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। जबकि 62 लोगों की मलेरिया जांच की गई। इसमें कोई भी पॉजीटिव नहीं आया। इधर, शहर में कृष्णा विहार में भारत प्रकाश उम्र 40 वर्ष, आवास विकास में नवीन पांडेय उम्र 50 वर्ष की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। विभाग ने इनका उपचार शुरू कर दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया कि डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार टीमें सक्रिय होकर संबंधित इलाकों में पहुंच रही हैं। मरीजों की निगरानी करते हुए उनका उपचार कराया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button