Bareilly News: प्रावधानों में बदलाव हो तभी उद्योगों का होगा विकास
बरेली। परसाखेड़ा स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठान में शुक्रवार को डीजी फायर सर्विस अविनाश चंद्र ने औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्यमियों ने अग्निशमन एनओसी मिलने में आ रही अड़चन और समस्या निस्तारण के लिए सुझाव दिए।
डीजी फायर सर्विस अविनाश चन्द्र ने उद्यमियों को फायर सेफ्टी के इंतजाम की जानकारी दी। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने फायर स्टेशनों की जानकारी दी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली शाखा के चैप्टर चेयरमैन तनुज भसीन ने बताया कि अग्निशमन विभाग की एनओसी लेने के लिए नेशनल बिल्डिंग कोड के निर्देशानुसार निर्माण जरूरी है। इसमें कुछ ऐसे प्रावधान हैं जिनके अनुपालन में कठिनाई है।
इससे निपटने के लिए औद्योगिक आस्थान की एक रोड के दोनों ओर के उद्योगों के लिए 50 हजार लीटर क्षमता के भूमिगत टैंक के निर्माण का सुझाव दिया। इस दौरान फायरवर्क्स डीलर्स एसोसिएशन (आतिशबाजी व्यापारी कल्याण समिति) के अध्यक्ष कृष्णदेव सूद, उद्यमी एसके सिंह, सुरेश सुन्दरानी, सतीश अग्रवाल, नीरज गोयल, राकेश धीरवानी अन्य मौजूद रहे।
अग्नि सचेतकों को दिए प्रशस्ति पत्र
फोटो
बरेली। डीजी फायर अविनाश चंद्र ने पुलिस लाइन सभागार में सिविल डिफेंस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अग्निकांड की सूचना देकर जनहानि बचाने वाले अग्नि सचेतकों को सम्मानित किया। डीजी को अन्य कार्यक्रमों में जाना था। इसलिए वह 20 लोगों को ही प्रमाणपत्र देकर निकल गए। उनके पीछे दूसरे अधिकारी भी चले गए। तय हुआ कि चीफ वार्डन राजीव शर्मा ही शेष लोगों को प्रमाणपत्र दे देंगे। इस पर कई लोगों ने विरोध जताया। राजीव शर्मा ने बताया कि 145 अग्नि सचेतकों को सम्मानित किया जाना था। इनमें से 65 ही पहुंचे थे। ब्यूरो


