Shahjahanpur News: सीएचसी प्रभारी ने निजी अस्पताल कराया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। शिकायत मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने खुटार कस्बे में जीवन ज्योति हॉस्पिटल में जांच की। जांच के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इस पर उन्होंने अस्पताल बंद करा दिया।
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि लोग एक निजी अस्पताल के अवैध तरीके से संचालन की शिकायत कर रहे थे। शनिवार शाम को अस्पताल जाकर जांच की गई। जांच में पाया कि अस्पताल में ऑपरेशन और प्रसव करवाने के लिए कोई अधिकृत डॉक्टर नहीं है। अस्पताल कर्मियों से पंजीकरण और डॉक्टरों के शैक्षिक प्रमाणपत्र मांगे गए तो कर्मचारी कोई कागजात नहीं दिखा सके।
जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी क्षेत्र की एक महिला अस्पताल में भर्ती मिली, जिसका ऑपरेशन हुआ था। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल को बंद करा दिया है। मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। संवाद