शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

Connect News 24

There was lathi charge between two parties, four injured

निगोही सीएचसी पर झगड़े में घायल हुए लोग व पुलिस। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। पांच दिन पूर्व दो अलग-अलग स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शनिवार को दोनों बच्चों के परिजन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर और पलिया के दो बच्चे निगोही के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। इन दोनों के बीच पांच सितंबर को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। शनिवार को इसी मामले में दोनों पक्ष का आमना-सामना निगोही-पुवायां रोड पर रेलवे क्राॅसिंग के पास हो गया। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों की तरफ से फाजिल और सलीम निवासी इनायतपुर, मैकू वर्मा और दिव्यांश निवासी ग्राम पलिया घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह बताया कि फिलहाल इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button