रामपुर

Rampur News: 15 एमएम बारिश में ही चोक नालियों ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

Connect News 24

जलभराव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, स्कूल जाने में परेशान हुए छात्र-छात्राएंसंवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। 15 एमएम की बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। चोक नालियों के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया। साथ ही नाले-नालियों की गंदगी सड़क पर बिखर गई। इससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश के चलते सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में भी मुश्किल हुई। नगर पालिका के नालों की सफाई के दावे फेल नजर आए।

शनिवार को बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया, मगर सड़कों पर किचकिच ने परेशानी बढ़ा दी। दोपहर तक बारिश के चलते जौहर अली रोड, सिविल लाइंस समेत कई इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर में शाहबाद गेट और नबाव गेट निचले इलाके हैं, जिससे नालियों पूरी तरह से चोक होने के बाद पानी सड़कों पर आ गया, जिससे लोगों को निकलने में काफी असुविधा हुई। शाम चार बजे बारिश हल्की हुई, लेकिन कुछ देर बाद फिर बरसने लगा। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पानी….दिनभर हुई बूंदाबांदी से जलभराव

स्वार। शनिवार को नगर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर बूंदाबांदी होती रही। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश के कारण नगर में अनेक जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाओं से तैयार खड़ी धान की फसल बिछ गई, इससे किसान परेशान हैं। शनिवार सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई। बारिश के साथ चली तेज हवा ने धान की खड़ी फसल को खेत में बिछा दिया। वहीं नगर क्षेत्र में नालियों में गंदगी के चलते सड़कों पर पानी भर गया। सीएचसी परिसर में घुटनों तक पानी भरने से मरीजों को परेशानी हुई। पंजाबी काॅलोनी में कई रास्तों पर जलभराव हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे की रंगत उड़ गई है। दरअसल साठा धान की फसल तैयार है, जो हवा के कारण गिर गई है। अगर और बारिश हुई तो फसल बर्बाद हो जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button