बरेली

Bareilly News: बरेली के 19 निशानेबाजों ने नेशनल चैंपियनशिप में बनाई जगह

Connect News 24

बरेली। बरेली शूटिंग अकादमी के 19 निशानेबाजों ने आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू, इंदौर में आयोजित 32वीं जीबी मावलंकर ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर नेशनल चैंपियनशिप में जगह पक्की कर ली।

अकादमी के गौरव शर्मा, ओम गुप्ता, शोएब, वृंदा महाजन, यशस्वी मिश्रा, तबस्सुम, रुचि पटेल, हिबा खान, आरती सिंह, अदिति, विधि, वंश, शुभ, मयंक और जितेंद्र ने रायफल इवेंट में नवंबर में होने वाली 66वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 29 अगस्त से छह सितंबर तक आयोजित 42वीं नार्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में अंशुल, तंजीत, योगेश और रेनू ने पिस्टल इवेंट में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। इस वर्ष बरेली शूटिंग अकादमी से 19 निशानेबाबज नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह यादव, सीनियर शूटिंग कोच अमित यादव, सहायक कोच गौरव कुमार शर्मा, ओम गुप्ता और राइजिंग स्टार शूटिंग अकादमी के कोच देवव्रत व नेहा ने क्वालीफाई करने वाले शूटर्स को बधाई दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button