पीलीभीत

Pilibhit News: बारिश में तेज हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलें गिरीं; शहर में जलभराव से लोग परेशान

Connect News 24

possibility of damage to sugarcane and paddy crops due to strong wind amid rain in Pilibhit

तेज हवा के कारण धान की फसल गिरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात से बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। रात में भी झमाझम बारिश हुई। रविवार को सुबह की शुरुआत भी बारिश के बीच हुई। बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। झमाझम बारिश से रामलीला रोड, नौगवां पकड़िया रोड, टनकपुर हाईवे किनारे पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। 

करीब एक पखवाड़े बाद हुई बारिश धान और गन्ना की फसलों के लिए संजीवनी साबित होती, लेकिन तेज हवा ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। धान और गन्ने की फसल खेतों में बिछ गई। इससे नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस ढाका के अनुसार अभी तक 40 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। रविवार रात और सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- इकरा बी की प्रेम कहानी: प्यार में प्रीति बन आकाश संग लिए सात फेरे, कहा- हलाला और तीन तलाक से लगता था डर

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button