पीलीभीत

Pilibhit News: तेंदुए ने खेत में चर रही बकरी पर किया हमला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 10 Sep 2023 12:04 AM IST

पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में गांव रामनगर के समीप खेत में चर रही बकरी को तेेंदुए ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींच कर ले जाने लगा। शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। तेंदुए की कई महीनों से क्षेत्र में चहलकदमी से लोग दहशत में हैं।

घटना शुक्रवार की है। गांव रामनगर निवासी सुदामा की पत्नी गांव के समीप खेत में बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान समीप के गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने एक बकरी को दबोच लिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगा। शोर मचाने पर तेंदुआ घायल बकरी को खेत किनारे छोड़कर भाग गया। सूचना पर संपूर्णानगर रेंज के वनकर्मी पहुंचे। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button