Budaun News: महिला के घर का दरवाजा तोड़ा, बेटी को भी पीटा
आसफपुर। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा आसफपुर निवासी विधवा का पुश्तैनी मकान है। उनके बराबर में राजेंद्र पुत्र सुंदर सिंह का एक प्लॉट है। जहां राजेंद्र ने पशुशाला बना रखी है। उसके दो बेटे मुकेश और उरमान सिंह हैं।
विधवा का आरोप है कि आरोपी उसके मकान पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। पिछले चार साल में कई बार उसके परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। शुक्रवार को आरोपियों ने जबरन मकान पर कब्जा करने की नीयत से दीवार गिरा दी। इसका विरोध करने पर विधवा और उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गईं। इससे विधवा ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकेश यादव, उरमान और अखिलेश पुत्र मुकेश यादव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद