बरेली

Bareilly News: स्कूल-कोचिंग जाते समय समूह में निकलें छात्राएं

Connect News 24

Girls go out in groups while going to school-coaching

आंवला। थाना विजिट में इंस्पेक्टर के साथ गुरूप फोटो-संवाद

आंवला। कोतवाली पहुंची भरतजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर हवालात, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जुटाई। पुलिसकर्मियों ने उनके सवालों के बड़ी ही सहजता के साथ जवाब दिए।

छात्राओें को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आंवला थाने का भ्रमण कराया गया। थाना दिवस में मौजूद सीओ डाॅ. दीपशिखा अहिबरन सिंह, तहसीलदार आर्ची गुप्ता, कोतवाल सतीश कुमार से छात्राओं ने पूछा कि स्कूल-कोचिंग व बाजार जाते समय कोई शोहदा उन्हें तंग करे तो क्या करें। सीओ ने बताया कि जब भी वे कोचिंग या स्कूल जाएं तो समूह में निकले। रास्ते में किसी भी प्रकार की छींटाकशी या छेड़खानी की शिकायत पहले परिजनों या विद्यालय में करेें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपकी सहायता के लिए हम हमेशा तत्पर हैं।

छात्राओं आयुषी, प्रियांशी, प्राची, अनुष्का, कुमकुम, पायल, अवंतिका, दीक्षा, अंशिका, नित्या, दीपिका तनु, गायत्री के सवाल पर कोतवाल ने कहा कि अपने बचाव में सबसे पहले वह शोर मचाएं, हमला करने वाले की आंखों में धूल-मिट्टी भी फेंकी जा सकती हैै। उन्होंने सोशल मीडिया के सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी।

छात्राओं ने सीओ व कोतवाल के साथ सेल्फी ली व ग्रुप फोटो भी खिंचवाएं। हल्का इंचार्ज सत्यवीर, मधुसूदन व बिहारी लाल, भावना तोमर, लेखपाल पंकज सक्सेना, सुबोध कुमार, व पायल अग्रवाल ने भी छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। छात्राओं के साथ में शिक्षक सारिका रस्तोगी और दिनेश कुमार दुबे भी मौजूद रहे।

आंवला। थाना विजिट में इंस्पेक्टर के साथ गुरूप फोटो-संवाद

आंवला। थाना विजिट में इंस्पेक्टर के साथ गुरूप फोटो-संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button