बरेली

Bareilly News: सिपाहियों के डर से पलायन को मजबूर परिवार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 10 Sep 2023 02:15 AM IST

सिरौली। थाने की चौकी नबाबपुरा के दो सिपाहियों के डर से एक परिवार पलायन के लिए मजबूर हो गया है। मामले की डीआईजी से शिकायत की गई है। चौकी नबाबपुरा के गांव बिहारीपुर के झुननी सिंह ने डीआईजी से शिकायत कर बताया कि उसने ताखा उर्फ सुकटिया के सत्यपाल से जमीन का एग्रीमेंट एक लाख रुपये में करवाकर रुपए ब्याज पर लिए थे। जिसको सत्यपाल ने नियमानुसार खारिज करा दिया। इसके बाद सत्यपाल ने नबाबपुरा चौकी पुलिस को झूठी तहरीर दी। तहरीर पर नबाबपुरा चौकी के दो सिपाहियों ने घर पर जाकर दबिश देकर चौकी बुलाया। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने पिटाई करके सत्यपाल को दस हजार रुपये देने के लिए कहा। जिसका उसने विरोध किया तो सिपाहियों ने पिटाई कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि उसके बेटे को भी खेत पर जाकर पीटा और बीस हजार रुपये चौकी पर पहुंचाने के लिए कहा। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button