बरेली

Bareilly News: बहेड़ी में युवक की हत्या, शव हाईवे किनारे फेंका

Connect News 24

Youth murdered in Baheri, dead body thrown on highway side

बहेड़ी। मृतक नवेद का फाइल फोटो-

बहेड़ी। शेखुपुरा मोहल्ले के युवक की हत्या कर उसका शव नैनीताल हाईवे किनारे फेंक दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार देर शाम आई पोस्टमास्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि विसरा सुरक्षा रख लिया गया है।

शेखुपुरा निवासी नवेद खान (22) की शुक्रवार रात 10 बजे वह घर से निकल गया था। परिजनों के मुताबिक देर रात नवेद की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह चार बजे उठकर वह उसे फिर तलाश करने लगे। किसी ने बताया कि नवेद का शव रजा अस्पताल के पीछे खाली प्लॉट में पड़ा है। बताया कि उसके चेहरे पर खरोंच जैसे निशान थे।

भाई बब्बू ने बताया कि नवेद के पास मोबाइल व अन्य सामान सुरक्षित था। इससे लग रहा था कि उसके साथ कोई लूट नहीं हुई, पर गला दबाकर हत्या की आशंका लग रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि नवेद नशा करता था, सात दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वह घर लौटा था। उसकी मौत ऐसी ही किसी वजह से हुई है।

उधर, परिजनों ने पुलिस सो बताया कि मौके पर संघर्ष जैसे कोई निशान नहींं हैं। हो सकता है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया हो। पुलिस ने तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवेद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर पर परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

इंस्पेक्टर बहेड़ी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भेजी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। तहरीर मिलते ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button