बदायूं

Budaun News: गांवों में दौड़ लगा रही बीमारी… पीछा नहीं कर पा रहे अधिकारी

Connect News 24

The disease is running in the villages... officials are not able to chase it.

बिलहरी में सरकारी स्कूल को जाने वाली सड़क पर भरा पानी

पिछले सालों से भी अधिकारियों ने नहीं लिया था सबक

ऐसे में बढ़ रहा है जिले में बुखार से मौत होने का आंकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गांवों में मच्छरजनित बीमारी दौड़ लगा रही है, अधिकारी उसका पीछा भी नहीं कर पा रहे हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव हो या फिर दवा बांटने का। विभाग का राहत अभियान बहुत धीरे चल रहा है। उसका नतीजा यह निकल रहा है कि जिले में लगातार लोगों की मौत हो रही है और विभागीय अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कई गांवों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई लोगों की जान तक जा चुकी है, बावजूद उसके गांव में साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। इससे स्थिति और बिगड़ रही है।

मच्छरजनित बीमारियों के मामले में जिला हाई रिस्क श्रेणी में रहा है। अगर गत वर्षों की बात करें तो जिला प्रदेश में दूसरे स्थान तक पर रहे चुका है। बुखार से हर साल कई लोगों की मौत होती हैं। उसके बावजूद भी अधिकारियों के स्तर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से आम जनता को नुकसान उठाना पड़ा रहा है। हालात ये है कि जिले में अब बुखार बेकाबू होता जा रहा है और लगातार मौत हो रही है। जिले में अब तक 40 से 50 लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। अगर अधिकारियों ने गत वर्षों में फैले बुखार की वजह पर काम किया होता तो आज गांव के यह हाल नहीं होते।

बिलहरी में 10 मौत के बाद भी नहीं सुधरे हालात

-ब्लॉक जगत के गांव बिलहरी में अब तक 45 साल की यासमीना, 22 साल की गुलफशा, 25 साल के शाकिब, 30 साल की महज बी, 60 साल की जुम्मन समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जिसकी वजह बाद में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जरूर कैंप दो-तीन बार लगाए जा चुके है, और लाेगों का परीक्षण कर दवा भी दी गई। बावजूद इसके अन्य गांव में अभी तक ठीक से सफाई नहीं कराई गई हैं। वहीं अब तक में केवल एक बार पूर्व प्रधान द्वारा फॉगिंग कराई गई थी।

फोटो-14

-गांव में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। गांव में बुखार से मौत होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। मेरे घर में सात लोगों को बुखार ने अपनी चपेट में लिया गया है। गांव में हर तरफ गंदगी फैली हुई है।

-शमसुल हसन खान, बिलहरी

फोटो-15

-घर में बुखार ने अपने पैर पसार लिए है। सभी लोग को बुखार सा आ रहा है। इस वक्त बड़ी बेटी की हालत खराब है। इस वक्त वह रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अधिकारियों के स्तर से केवल औचारिकताएं ही पूरी की जा रही है।

-शाह मोहम्मद खान

गांव वालों के अनुसार इन लोगों की भी हो चुकी है मौत

-गांव बिलहरी निवासी अमीना पत्नी फारूख, अर्शी पत्नी रिहान, रियाजबानो पत्नी निजाकत, शाहनाज पत्नी अटहर, महज बी पत्नी इंसान खा

-गांव नूरपुर निवासी ओमवीर की दो वर्षीय बेटी तुनष्का की मौत

-गांव गदगांव निवासी कलावती पत्नी रामकुमार, रामवीर पुत्र रामभरोसे, मुन्नी देवी पत्नी रामभरोसे, अनिकेत पुत्र देशराज, सुमिता पत्नी ओमकार

-सैदपुर निवासी सात वर्षीय खुशी व आठ साल की सना

-मोहम्मद नगर सुलरा निवासी मुनीसा और नबी हसन की बेटी अनस की मौत

बिलहरी में सरकारी स्कूल को जाने वाली सड़क पर भरा पानी

बिलहरी में सरकारी स्कूल को जाने वाली सड़क पर भरा पानी

बिलहरी में सरकारी स्कूल को जाने वाली सड़क पर भरा पानी

बिलहरी में सरकारी स्कूल को जाने वाली सड़क पर भरा पानी

बिलहरी में सरकारी स्कूल को जाने वाली सड़क पर भरा पानी

बिलहरी में सरकारी स्कूल को जाने वाली सड़क पर भरा पानी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button