बदायूं

Budaun News: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, दुश्वार हुई आवाजाही

Connect News 24

Roads filled with water due to rain, traffic became difficult

आर्य समाज रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

सुबह हल्की बूंदाबांदी, दोपहर बाद तेज बारिश ने शहरवासियों के लिए बढ़ाई मुश्किलें, गलियों में हालात बिगड़े

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शनिवार सुबह बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश की वजह से शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया है। यहां तक की रोडवेज परिसर से लेकर छह सड़का तक पानी भर गया। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया था। गर्मी का आलम यह था कि पंखे, कूलर तक से लोगों को आराम नहीं मिल पा रहा था। जिन लोगों के पास एसी थे, उनका अधिकांश समय एसी में व्यतीत कर रहे थे। यहां तक की लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला और दिन भर बादल छाए रहे। शनिवार को सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक रुक-रुककर होती रही। वहीं दोपहर बाद में बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में लोगों को उधर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पालिका प्रशासन द्वारा कब जलभराव निजात दिलाएंगे, उसका इंतजार कर रहे हैं।

रोडवेज परिसर में भरा पानी

-शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश की वजह से राहगीरों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां रोडवेज परिसर में जलभराव हो गया हैब। जिसकी वजह से यात्रियों को बस से उतरने और चढ़ने में दिक्कत हुई तो वहीं प्राइवेट बस स्टैंड के हालात और भी ज्यादा बदतर हो गए, क्योंकि पहले से पसरी गंदगी के कारण वहां पर बारिश में यात्रियों परेशानी और बढ़ा दी है।

नहीं हुई नालों की सफाई

-पालिका चाहती तो नालों की सफाई करा सकती थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया। इस कारण से शहरवासियों के अलावा बाहर से आने-जाने वाले लोगों को बारिश में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।पालिका प्रशासन का कहना है जब बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी, तब वह इस तरफ ध्यान देंगे ।

आर्य समाज रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

आर्य समाज रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button