बदायूं

Budaun News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार

Connect News 24

Kutcha house collapsed in rain, family narrowly escaped

कंवरगांव में कच्चे मकान की गिरी छत का फैला मलवा । संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे में शुक्रवार रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मिट्टी गिरने की आवाज सुनकर बाहर भागते समय परिवार में से एक महिला घायल हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अलबत्ता घर का सारा सामान खराब हो गया।

कस्बा निवासी अनिल गुप्ता पुत्र जयदेव प्रसाद गुप्ता रात अपनी पत्नी बच्चों साथ घर में सो रहे थे। शुक्रवार रात बारिश हो रही थी। उसी दौरान अचानक मकान की दीवार और छत भरभराकर गिरने लगी। मिट्टी गिरने की आवाज सुनकर अचानक अनिल की आंख खुल गई। वह अपनी चारपाई से उठ गए। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी और बच्चों को नींद से जगाया। उन्हें उठाकर घर के बाहर निकाल रहे थे। तभी दीवार गिरने से उसकी चपेट में पत्नी आ गई, जिससे वह आंशिक रूप से घायल हो गई जबकि उनके घर का सारा सामान दब गया। इस हादसे में उनका काफी नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का उपचार कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उनका काफी नुकसान हो गया। उन्होंने राजस्व विभाग से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button