शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिजली निगम से पार्षद खफा, एक्सईएन से मिलने का निर्णय

Connect News 24

Councilor upset with Electricity Corporation, decides to meet XEN

शाहजहांपुर में कृष्णानगर में बैठक में उप​स्थित पार्षद। स्त्रोत-पार्षदगण

कृष्णानगर में बैठक करने के बाद तैयार किया खाका

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। नगर क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर संज्ञान नहीं लेने पर पार्षदों ने सख्त रुख अपनाया है। अजीजगंज में एक महीने से खराब लाइट को बदलने के लिए तीन बार शिकायत करने पर समाधान नहीं हुआ। नाराज पार्षदों ने बैठक कर विद्युत समस्याओं को लेकर एक्सईएन से मिलने का निर्णय किया।

ब्रज विहार कॉलोनी से पार्षद रामबरन सिंह ने कहा कि अधिकारी, सरकार की छवि धूमिल न करें, अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। बाबूजई के पार्षद विपिन सिंह यादव ने कहा कि एक्सईएन मोहल्ले की बिजली व्यवस्था को सही कराएं। अजीजगंज के पार्षद मनीष गुप्ता ने कहा कि उनके वार्ड में लगभग एक महीने से स्ट्रीट लाइट खराब है। कई बार सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती से इस संबंध में वार्ता हुई। अब तक ठीक नहीं कराई गई है।

पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि उनके वार्ड में जलभराव की समस्या बहुत अधिक है। पार्षद सीमा सारस्वत के पति संजय सारस्वत ने कहा कि उनके वार्ड के सफाई कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद दूसरे कर्मी की तैनाती नहीं होने पर सफाई व्यवस्था बाधित है। पार्षद राजेश गंगवार, लालू पुजारी ने कहा कि विद्युत अधिकारी अपना मोबाइल बंद कर लेते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से अधिकारियों की शिकायत करेंगे। बैठक में अनमोल शुक्ला भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button