बदायूं

Budaun News: 2.80 लाख लेकर भागा फाइनेंस कर्मचारी, एफआईआर दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 11 Sep 2023 12:54 AM IST

बदायूं। एक फाइनेंस कंपनी के यूनिट मैनेजर ने बिल्सी थाने में 2.80 लाख रुपये गबन के आरोप में एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

स्वास्ति माइक्रो प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के यूनिट मैनेजर अमित दुबे का कहना है कि उनकी कंपनी में शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव सनाय का मूल निवासी और बदायूं के इकलहरी गांव का हाल निवासी सोरन सिंह यादव काम करता था। उसे बिल्सी इलाके का चार्ज दे दिया गया था।

वह ग्राहकों का रुपया कंपनी में जमा करता था। 27 जुलाई 2023 को कई ग्राहकों को 2.80 लाख रुपये लेकर भाग गया। जब वह कंपनी नहीं आया तो उसे कॉल की गई लेकिन उसने कॉल भी रिसीव नहीं की। इससे यूनिट मैनेजर ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button