शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रिपिंग से जूझते रहे लोग, ग्रामीण इलाकों में पटरी से उतरी बिजली

Connect News 24

बिजली नहीं आने से लोगों को उठाना पड़ी दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। बारिश में मौसम सुहाना होने के बाद भी बिजली नेटवर्क में सुधार नहीं हो पा रहा है। शहरी क्षेत्र में ट्रिपिंग के चलते कई जगह बिजली गुल रही। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलने से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

रविवार को निगोही रोड उपकेंद्र का निसरजई फीडर ट्रिपिंग से जूझता रहा। सुबह आधे घंटे तक बिजली नदारद रही। दोपहर में भी करीब एक घंटे तक सप्लाई बंद रही। इस दौरान सैकड़ों लोग बिजली के लिए तरसते रहे। हथौड़ा उपकेंद्र पर हयातपुरा के पास बिजली के पोल सही कराए जाने के दौरान सप्लाई गुल रही। अवर अभियंता अंकित तिवारी ने अपनी निगरानी में काम कराया।

इसी तरह निगोही में बिजली की लाइन ब्रेक डाउन में आने के कारण लोग परेशान रहे। गंगसरा, कटैया समेत कई इलाकों की बिजली बारिश की भेंट चढ़ गई। कांट में नहर कोठी के पास 33 केवीए लाइन पर आम का पेड़ गिरने से गुल हुई बिजली रात करीब दस बजे बहाल हो सकी।

ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल

रविवार को निगोही के बिरसिंगपुर के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसी तरह गंगसरा के हरई में 63 केवी का ट्रांसफार्मर बदला गया। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत से दो-चार होना पड़ा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button