Schools

Bihar DElEd 2023 परीक्षा के नतीजे इस हफ्ते के आखिरी तक होंगे जारी! पढ़ें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Connect News 24

BSEB To Release Bihar DElEd Result 2023 Soon: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड जल्द ही बिहार डीएलएड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा. वे कैंडिडेट्स जो इस साल के बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन एग्जाम में बैठे हों, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफीशियल वेबसाइट का पता ये है – biharboardonline.bihar.gov.in. बता दें कि परीक्षा की आंसर-की काफी पहले रिलीज हो चुकी हैं लेकिन नतीजे अभी तक जारी नहीं हुए हैं.

क्या है रिजल्ट को लेकर अपडेट

बीएसईबी ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे जल्द जारी होंगे. इस हफ्ते के आखिरी तक रिजल्ट घोषित होने की तगड़ी संभावना है. इसी के साथ करीब तीन लाख कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा. रिलीज होने के बाद रिजल्ट का लिंक ऊपर बतायी गई वेबसाइट से चेक किया जा सकता है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 30,700 सीटों के लिए कैंडिडेट्स का चयन होगा.

क्या रह सकती है संभावित कट-ऑफ

इस बात की ठीक-ठीक जानकारी नतीजे जारी होने के बाद ही मिलेगी पर एक मोटा अंदाजा लगाया जाए तो बता सकते हैं कि कट-ऑफ कितनी रह सकती है.

यूआर – 62.22 प्रतिशत

ओबीसी – 58.88 प्रतिशत

एससी – 49 परसेंट

एसटी – 49 परसेंट

ईडब्ल्यूएस – 52 परसेंट

पीएच – 42 प्रतिशत

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • नतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी biharboardonline.bihar.gov.in पर.
  • यहां पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – Bihar DElEd Result 2023.
  • ऐसा करने पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी. इस फाइल पर चुने गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए होंगे.
  • अपना रोल नंबर तलाशने के लिए Cntrl + F बटन दबाएं.
  • अगर आपको रोल नंबर आता है तो चयन हो गया है.
  • वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें. 

यह भी पढ़ें: रीट लेवल टू परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां से करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button