शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बस अड्डे के लिए खुटार कब तक करेगा इंतजार

Connect News 24

How long will Khutar wait for the bus stand?

संदीप मिश्रा, अ​धिवक्ता खुटार। संवाद

उत्तराखंड के साथ ही कई जिलों के आने-जाने का केंद्र है खुटार

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। शाहजहांपुर के रोडवेज बस अड्डे के जीणोद्धार की मांग की गई है तो पुवायां, तिलहर में सेटेलाइट बस अड्डे और निगोही में भी बस अड्डा बनाने के लिए विधायकों ने प्रस्ताव दिए हैं, लेकिन खुटार और बंडा के लोग साधारण बस अड्डे को भी तरस रहे हैं। कई बार मांग करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

कई वर्ष पहले खुटार में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के सामने किराये के भवन में बस अड्डा था। मैलानी, पुवायां, शाहजहांपुर और बंडा के लिए जाने वाली बसें यहीं रुकती थीं। बाद में बस अड्डा समाप्त कर दिया गया। इसके बाद से अब तक लोग कसबे में रोड किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते आ रहे हैं।

चालक की मर्जी होती हैं तो बस रोक कर सवारियां बैठाता है और कई बार बिना बस रोके ही चला जाता है। यहां बता दें कि चालक तिकुनिया चौराहे और खुटार के मेन चौराहे पर मुख्य मार्ग पर बसों को रोक कर सवारियां बैठाते हैं। इससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

दुधवा नेशनल पार्क, नेपाल तक है सीधा रास्ता

खुटार के तिकुनिया चौराहे से नेपाल बाॅर्डर मात्र 80 किमी दूर है तो दुधवा नेशनल पार्क की दूरी केवल 55 किमी है। इसके अलावा इस चौराहे से छोटी काशी के नाम से मशहूर गोला 24 किमी दूर पर है। तिकुनिया चौराहा से मैलानी, भीरा, पलिया, गौरीफंटा, चंदनचौकी, पूरनपुर, पीलीभीत, गोला, लखीमपुर, पुवायां, शाहजहांपुर जाया जा सकता है। बेहद महत्वपूर्ण स्थान होने के बाद भी बस अड्डा न होना साबित करता है कि नेता खुटार में विकास के प्रति गंभीर नहीं हैं।

लोगों ने कहा-बस अड्डा जरूरी

खुटार में बस अड्डे की मांग कई वर्ष से की जा रही है, लेकिन नेता, अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। गर्मी, बारिश और सर्दी में खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।

– संदीप मिश्रा, अधिवक्ता, खुटार

खुटार में बस अड्डा बहुत जरूरी है। जगह नहीं मिल रही है तो सरकार को जगह खरीदकर बस अड्डे का निर्माण कराना चाहिए। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

– गुलशन गुप्ता, खुटार

विधायकों ने प्रस्ताव दिए हैं। पुवायां के विधायक ने पुवायां में सेटेलाइट बस अड्डा बनाने के लिए पत्र दिया है। पत्र अधिकारियों को भेजा जाएगा। खुटार में बस अड्डा बनाने के लिए जमीन की समस्या है। बंडा में बस अड्डे के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है।

– आरएस पांडे, एआरएम, रोडवेज, शाहजहांपुर

संदीप मिश्रा, अधिवक्ता खुटार। संवाद

संदीप मिश्रा, अधिवक्ता खुटार। संवाद

संदीप मिश्रा, अधिवक्ता खुटार। संवाद

संदीप मिश्रा, अधिवक्ता खुटार। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button