बदायूं

Budaun News: श्याम प्रभु के मंदिर में कीर्तन पर श्रद्धालु झूम

Connect News 24

Devotees dance to kirtan in Shyam Prabhu temple

उझानी में श्याम बाबा के मंदिर के बाहर झूमतीं महिलाएं। संवाद

जजपुरा और बसोमा रोड स्थित मंदिरों में देर शाम चले कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। खाटू श्याम के मंदिरों में रविवार देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। जजपुरा और बसोमा रोड स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। महिलाओं ने श्याम बाबा की पालकी भी निकाली। रास्ते में फूल बरसाए गए।

बसोमा रोड स्थित श्याम बाबा के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम देर शाम तक चले। पंजाबी काॅलोनी और मिल कंपांउड की महिलाओं ने लिंक रोड होकर श्याम बाबा की पालकी निकाली। बैंडबाजों के साथ पालकी मंदिर परिसर पहुंची तो श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का पूजन किया। मंदिर पर निशान भी अर्पित किए गए। शाम को महिलाओं ने कीर्तन किया। भजन भी सुनाए।

समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। कीर्तन के दौरान महिलाओं में रश्मि रावत, रानी गुप्ता, बीना गुप्ता, गुड्डो, शीतल छाबड़ा, शैली शर्मा, प्रगति, सोनिया, पूनम, प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा बदायूं रोड स्थित खाटू श्याम के मंदिर में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजन किया। बता दें कि एकादशी पर श्याम भक्त खाटू नरेश का विशेष रूप से पूजन करते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button