रामपुर

Rampur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच दिनों से अंधेरे में हैं महेशपुरा के लोग

Connect News 24

बिलासपुर (रामपुर)।

बिजली विभाग ने महेशपुरा गांव में पांच दिन पहले फुंका बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं अभी तक नहीं बदला है। इसके कारण पूरा गांव पांच दिनों से अंधेरे में डूबा है। 24 घंटे के अंदर फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।

भोट बिजलीघर से जुड़े गांव महेशपुरा के लोगों ने बताया कि गरुवार की आपूर्ति के दौरान अचानक गांव में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक फैल रहीं थीं। लोग ट्रांसफार्मर के नजदीक जाकर मुख्य सप्लाई तक को बंद नहीं कर पा रहे थे। इस बीच लोगों ने विभागीय कर्मियों को सूचित किया और सप्लाई बंद करने को कहा। मगर जब तक बिजली कर्मी सप्लाई बंद करते तब तक गांव में लगा ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो गया था।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर को खराब हुए पांच दिन बीत गए। लेकिन अभी तक उसे नहीं बदला गया है। इसकी वजह से पूरे गांव की आपूर्ति ठप पड़ी है। उन्होंने इस समस्या से विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। मगर अभी तक उनकी समस्या का समाधान नही हो पाया है। इस पर अधिशासी अभियंता मोहम्मद कमरुद्दीन सद्दीकी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बहुत जल्द ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button