मनोरंजन

एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, कैमरे के सामने यूं दिए साथ में पोज

Connect News 24

Aamir Khan Snapped With Ex wife Reena Dutta: आमिर खान आय दिन अपना पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. कुछ समय से उनके फातिमा सना शेख के साथ अफेयर की अफवाहें सामने आ रही हैं तो वहीं इस बीच एक्टर अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए हैं. दोनों को एक साथ एक इवेंट से बाहर निकलते देखा गया. यहां तक कि दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर इवेंट से रवाना हुए.

आमिर खान और रीना दत्ता की एक साथ की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें दोनों को एक साथ बाहर निकलते देखा जा सकता है. इस दौरान आमिर खान प्रिंटेड कुर्ता और ब्लैक पैंट पहने नजर आए तो वहीं रीना दत्ता पर्पल कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट पैंट पहने दिखाई दीं. रीना को शोल्डर पर ब्लैक बैग टांगे और हाथ में एक किताब लिए हुए देखा गया.

पहले भी एक्स पत्नियों के साथ स्पॉट हो चुके हैं एक्टर
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब आमिर खान अपनी एक्स वाइफ के साथ स्पॉट हुए हैं. इससे पहले हाल ही में वे अपने भाई मंसूर खान के बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे, तब भी एक्टर की दोनों एक्स पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव वहां मौजूद थीं. ऐसे में आमिर को उनके साथ बात करते देखा गया था. वहीं रीना दत्ता और किरण राव ने भी एक साथ कैमरे को पोज दिए थे.

अपनी को-एक्टर को डेट कर रहे हैं आमिर खान?
इन दिनों चर्चा है कि आमिर खान अपनी को-एक्टर फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया है. फातिमा ने ‘दंगल’ में गीता फोगाट का किरदार अदा किया था. हालांकि आमिर या फातिमा ने अपने अफेयर की खबरों पर कोई सफाई नहीं दी है.

ये भी पढ़ें: पर्दे पर इन हसीनाओं ने माफिया क्वीन बनकर भी जीता दिल, Alia Bhatt से लेकर Shraddha Kapoor तक का नाम है लिस्ट में शामिल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button