मनोरंजन

नाना पाटेकर ने साइन की ‘गदर 2’ के अनिल शर्मा की फिल्म ‘जर्नी’, इस एक्टर के साथ आएंगे नजर

Connect News 24

Nana Patekar Anil Sharma New Film: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ की अपार सफलता के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा बहुत जल्द फिल्म ‘जर्नी’ लेकर आ रहे हैं. अनिल शर्मा  ये फिल्म दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के साथ बनाने जा रहे हैं. इस बात का खुलासा हाल ही में एक्टर ने खुद किया था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म ‘गदर 2’ के रिलीज होने से पहले ही साइन कर ली थी.

अनिल शर्मा की फिल्म में नजर आएंगे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर बहुत जल्द विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वार’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. कोरोनाकाल पर बनी इस फिल्म में नाना वैज्ञानिक डॉक्टर भार्गव की भूमिका में नजर आएंगे. इसी बीच मीडिया से बात करते हुए नाना पाटेकर ने ये खुलासा किया कि वो इसके बाद बहुत जल्द अनिल शर्मा की फिल्म ‘जर्नी’ में दिखाई देंगे. जिसकी शूटिंग अभी शुरू होने वाली है. फिल्म की कहानी एक पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है. जिसमें पिता को डिमेंशिया की बीमारी होती है. फिल्म में एक्टर उत्कर्ष शर्मा के पिता का रोल निभाएंगे.

गदर 2’ की रिलीज से पहले नाना ने साइन की थी ‘जर्नी

नाना पाटेकर ने इस दौरान ये भी बताया था कि, अनिल शर्मा की ये फिल्म उन्होंने ‘गदर 2’ कि रिलीज से पहले ही साइन कर ली थी और मैंने इसकी रिलीज के बाद अनिल से ये पूछा भी था कि क्या वो अब ‘जर्नी’ को लेकर कंफर्म है. तो उन्होंने कहा कि, हां मैं इसे जरूर बनाऊंगा..बता दें कि फिल्म में उत्कर्ष शर्मा के अलावा  ‘गदर 2’ की हीरोइन सिमरत कौर भी नजर आने वाली हैं.

वहीं बात करें नाना पाटेकर की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की तो ये फिल्म 28 सितंबक को रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें – 

Rubina Dilaik Inside Home: मुंबई में बेहद आलीशान है टीवी की ‘बॉस लेडी’ रुबीना दिलैक का घर, देखिए इनसाइड तस्वीरें

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button