बदायूं

Budaun News: हापुड़ मामले को लेकर वकील हड़ताल पर रहे, ज्ञापन सौंपा

Connect News 24

Lawyers remain on strike regarding Hapur case, memorandum submitted

डिप्टी कलेक्टर विनीत कुमार को ज्ञापन देते हुए जिला सिविल बार के वकील। स्वयं

जिला बार और जिला सिविल बार एसोसिएशन के वकील डीएम से मिले

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। हापुड़ मामले के विरोध में जिला बार और सिविल बार के अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने डीएम मनोज कुमार से भी बात की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।

जिला बार के अध्यक्ष होतेलाल मौर्य, महामंत्री पवन गुप्ता, जिला सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, सचिव अरविंद पाराशरी ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने कहा कि हापुड़ कांड के दोषी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर करने के बाद आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इसके बाद अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विनीत कुमार को दिया। जिसमें हापुड़ के डीएम और दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, एसएसपी का स्थानांतरण करने तथा घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि विरोध में बृहस्पतिवार को पुतला दहन किया जाएगा।

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हापुड़ पुलिस कर्मियों पर हुई एफआईआर के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार गिरजाशंकर को सौपा। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नही हुई तो एसोसिएशन उग्र आंदोलन करने को विवश होगी। इस मौके पर दिनेश शर्मा, रामवीर सिंह, राजीव सक्सेना, राजेश भारद्वाज, रविंद्र कुमार, रामवीर यादव, अब्दुल हसन, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button