शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सिपाहियों पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

बंडा। गोवंशीय पशुओं के मांस बेचने की सूचना पर जांच करने गए सिपाहियों पर हमला करने की आरोपी महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

11 सितंबर को बंडा चौराहे पर सिपाही रोहित, अंकुर तोमर, अनिल को मुखबिर से मोहल्ला मुरादपुर में खानका के पीछे बनी एक कोठरी में तालिब नाम के व्यक्ति द्वारा मांस बिक्री की सूचना मिली थी। सिपाही पैदल ही मौके पर पहुंच गए। कोठरी के पास काफी भीड़ एकत्रित थी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने शोर मचा दिया। इस पर सभी भागने लगे।

सिपाही रोहित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसने अब्दुल रज्जाक के पुत्र कासिम और नबी हसन के पुत्र तस्वीर उर्फ अंकल को रोक लिया। अब्दुल रज्जाक और प्रतिबंधित मांस बेच रहे तालिब ने सिपाहियों को जान से मारने को कहा। इस पर तसलीम ने लोहे की रॉड उठाकर सिपाही रोहित के सिर पर मार दी। वह बेहोश हो गया। मोहम्मद शकील, मईलुद्दीन डंडे से सिपाही अनिल को मारने लगे। करीब 20-25 लोगों ने उसे व सिपाही अंकुर को दौड़ा लिया। सिपाही रोहित को बेहोश देखकर वे सब भाग गए थे।

हेड कांस्टेबल रोहित ने सात लोगों को नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार सुबह पुलिस ने मोहल्ला मुरादपुर स्थित कई घरों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें से एक महिला परवीन और और मोहम्मद शकील को मुख्य आरोपी बताते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button