पीलीभीत

पीलीभीत: बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत, दो महिलाएं गंभीर; पेड़ के नीचे खड़े थे तीनों

Connect News 24

Farmer dies due to lightning strike amid rain in Pilibhit

अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बृहस्तपिवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस वक्त हुई, जब किसान और दोनों महिलाएं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं।    

घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हरीपुर जंगल के समीप की है। यहां बिजली गिरने से गांव गुलड़िया खास निवासी किसान संतराम (47), गांव निवासी सियाराम की पत्नी श्रीदेवी (45) और गांव के ही श्यामाचरन की पत्नी चंद्रावती (45) झुलस गईं। सीएचसी लाए गए संतराम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।

फसल की रखवाली करने गया था किसान 

गांव गुलड़िया खास के  जगतपाल ने बताया कि उसके पिता संतराम ने गांव भगवंतापुर निवासी हीरालाल के खेत को ठेके पर लिया है। पिता रखवाली करने गए थे। इसके अलावा गांव निवासी श्रीदेवी और चंद्रादेवी जानवरों के लिए घास काटने खेतों में गई थी। दोपहर के वक्त अचानक मौसम खराब हो गया। बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। 

ये भी पढ़ें- शारदा में समाए 50 घर: लखीमपुर खीरी के चकपुरवा गांव में नदी ने बरपाया ऐसा कहर, कई परिवार हुए बेघर

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button