बरेली

खेत में ‘खजाना’: जुताई करते वक्त मिला कलश, मालिक और मजदूरों ने आपस में बांटा; चांदी के 12 सिक्के बरामद

Connect News 24

Silver coins found in the field while plowing in Bareilly

चांदी के सिक्के बरामद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के कुंवरपुर बंजरिया गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय एक किसान को जमीन में दबा कलश मिला। चर्चा है कि कलश में चांदी के सिक्के थे। चांदी के सिक्कों के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। 

कुंवरपुर बंजरिया के जंगल में किसान सुखपाल ने खेत की मिट्टी बेची थी। जमीन को समतल कराने के बाद शुक्रवार को वह ढेंचा की फसल बोने के लिए ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। गांव में चर्चा है कि जुताई के दौरान खेत की एक मेड़ पर कलश मिला। उसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button